

शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनकी बेटी प्रियंका वाड्रा इन दिनों शिमला पहुंची हुई हैं, जहां पर वह प्रियंका वाड्रा के बन रहे मकान का जायजा ले रही हैं।
शिमला के बाहरी क्षेत्र छरावड़ा में बन रहा प्रियंका के मकान का काम अंतिम चरण में है। सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा वीरवार शाम को चण्डीगढ़ से सड़क मार्ग से शिमला पहुंची। उनका 27 नवम्बर तक शिमला में रूकने का कार्यक्रम है।
उनका का यह निजी दौरा है और इस दौरान उनका पार्टी या सरकार के किसी भी व्यक्ति से मिलने का कार्यक्रम नहीं है। सोनिया और प्रियंका ने वीरवार को अपने निर्माणाधीन मकान का जायजा लिया और इसके निर्माण को लेकर जरूरी दिश निर्देश दिए।
प्रियंका 2008 से शिमला में अपना मकान का निर्माण करवा रही हैं। इस दौरान उन्होंने कई बार अपने मकान के डिजाइन में बदलाव भी करवाया है। सोनिया और प्रियंका ओवराय ग्रुप के होटल वाइल्ड प्लावर छरावड़ा में ठहरी हुई हैं।
वीवीआईपी के दौरे के चलते इस क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 2014 में यूपीए की सरकार जाने के बाद सोनिया और प्रियंका कई बार मकान के काम के सिलसिले में शिमला आती रही हैं।