

चेन्नई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री और कमल हसन की पुत्री श्रुति हसन ने लाल रेंज रोवर कार खरीदी है।
श्रुति हासन की फिल्म गब्बर इज बैक इस वर्ष प्रदर्शित हुई है। गब्बर इज बैक टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई है।
श्रुति ने अपनी इस सफलता का जश्न स्वयं को चमचमाती लाल रेंज रोवर कार भेंट कर मनाया।
बताया जाता है कि श्रुति के मन में करीब एक साल पहले रेंज रोवर कार के प्रति आकर्षण पैदा हुआ, इसलिए वक्त आने पर उन्होंने इसे अपनी खरीदी दूसरी सबसे महंगी चीज बनाने का फैसला लिया।
उन्होंने इससे पूर्व कई साल पहले मुंबई में एक घर खरीदा था। श्रुति की आने वाली फिल्मों में वेलकम बैक और रॉकी हैंडसम प्रमुख है।