

सिरोही। राजकीय महाविद्यालय मे रविवार को राज्य सरकार एवं काॅलेज शिक्ष आयुक्तालय के निर्देशानुसार पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर एन.सी.सी., स्काउट-रोवर-रेंजर्स तथा एन.एस.एस के कैडेटस एवं स्वयंसेवकों द्वारा ’रक्तदान’ पर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। प्राचार्य डाॅ. उदय सिंह मीणा ने इस रैली को हरी झड़ी दिखाकर रैली को रवाना किया। छात्र-छात्राओं ने ’रक्तदान महादान’ और ’जन-जन को समझाना है, रक्तदान करवाना है’ जैसे नारे लगाकर रक्तदान के प्रति नगरवासियों को जागरूक किया। अन्त में रैली राजकीय चिकित्सालय, सिरोही के परिसर में पहंुची, जहां विद्यार्थियों ने रक्तदान किया।

सर्वप्रथम महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. उदय सिंह मीणा एवं व्याख्याता डाॅ. विधि शर्मा ने रक्तदान किया। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय, राजकीय पाॅलिटेक्निक महाविद्यालय तथा एस. पी. काॅलेज, सिरोही सभी के छात्र- छात्राओं द्वारा कुल मिलाकर 60 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान के सम्पूर्ण कार्यक्रम में सी.एम.एच.ओ. डाॅ. सुशील परमार, ब्लड बैंक प्रभारी डाॅ. वीरेन्द्र महात्मा, प्राचार्य डाॅ. उदय सिंह मीणा एवं जिला अध्यक्ष भाजपा लुम्बाराम चैधरी उपस्थित रहें।
उक्त कार्यक्रम में आदर्श चैरिटेबल फाउण्डेशन के हिम्मत कुमार, अल्पेश वैष्णव एवं दीपक राजपुरोहित ने प्रबन्धन का कार्य किया। कार्यक्रम में डाॅ. संजय पुरोहित, एन.सी.सी. प्रभारी भगवानाराम बिश्नोई, स्काउट रोवर-रेंजर्स प्रभारी डाॅ. सुमेर सिंह, एन.एस.एस. प्रभारी डाॅ. मीना जैन, कैलाश गहलोत एवं व्याख्यातागण उपस्थित रहे।