

जोहानसबर्ग। अफ्रीकी देश नाईजीरिया के मैदूगुरी शहर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में दो संदिग्ध महिला आत्मघाती हमलावर मारे गए हैं।
बोर्नो राज्य पुलिस के प्रवक्ता विक्टर इसूकु ने कल बताया कि मोलाई के उमारारी के रास्ते मैदूगुरी में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे दोनों आत्मघाती हमलावरों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।
उन्होंने कहा कि शनिवार रात में दो संदिग्ध महिला आत्मघाती हमलावर शहर में प्रवेश की कोशिश कर रही थी।