Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
अजमेर के सुमित कलसी राजस्थान के प्रदेश सचिव नियुक्त – Sabguru News
Home Rajasthan Ajmer अजमेर के सुमित कलसी राजस्थान के प्रदेश सचिव नियुक्त

अजमेर के सुमित कलसी राजस्थान के प्रदेश सचिव नियुक्त

0
अजमेर के सुमित कलसी राजस्थान के प्रदेश सचिव नियुक्त
Summit kalsey appoints as Rajasthan state secretary of media Action Forum
ajmer news
Summit kalsey appoints as Rajasthan state secretary of media Action Forum

अजमेर। मीडिया एक्शन फोरम के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुमित कलसी को राजस्थान के प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

प्रदेश सचिव हेमन्त साहु, राष्ट्रीय सचिव अशोक लोढा ने कलसी के नाम का प्रस्ताव राजस्थान प्रदेश सचिव पद के लिए रखा जिसकी स्वीकृति राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सक्सेना द्वारा कर दी गई।

न्यूज़व्यू मीडिया नेटवर्क के संपादक सुमित कलसी मीडिया एक्शन फोरम से सन 2008 से जुड़े हुए हैं। संस्था के प्रति अभी तक के उत्कृष्ट व निष्पक्ष कार्य को देखते हुए उन्हें उन्हें ये ज़िम्मेदारी सोंपी गई है। कलसी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी बने रहेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नेकलसी को अजमेर के पदाधिकारी एवं सदस्य कोसिनोक जैन, पवन सेन, दिनेश पराशर, किशोर सोलंकी, सेहर खान आदि के साथ मिल कर कार्यकारणी को आगे बढ़ाने के निर्देश दिया है।

मीडिया एक्शन फोरम की ओर से नव नियुक्त राजस्थान प्रदेश सचिव सुमित कलसी को शुभकामनाएं दी गई तथा आशा जताई कि वे छोटे, मझले समाचार पत्रों एवं समस्त मीडिया कर्मियों को जोड़कर संगठन को गतिशील बनाएंगे।