![प्रेगनेंट होने की प्लानिंग कर रही है बेबी डॉल सनी लियोन प्रेगनेंट होने की प्लानिंग कर रही है बेबी डॉल सनी लियोन](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/12/babydoll.jpg)
![Sunny Leone planning to become a mother soon](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/12/babydoll.jpg)
मुंबई। बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी जल्द ही मां बनना चाहती है। वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म ‘जिस्म 2’ से बॉलीवुड में अपने कॅरिअर की शुरूआत करने वाली सनी लियोनी अब मां बनने पर विचार कर रही हैं।
सनी और उनके पति डेनियल वेबर जल्द ही बच्चे चाहते हैं। सनी लियोनी ने बताया कि वह बच्चे की प्लानिंग कर रही हैं।
![Sunny Leone planning to become a mother soon](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/12/leobaby.jpg)
सनी लियोनी का कहना है वह और उनके पति डेनियल बच्चे के लिए सही समय का इंतजार कर रहे हैं। इसका एक कारण सनी लियोनी की सासू मां भी हैं। सनी लियोनी की सासू मां डेनियल और सनी पर बच्चे के लिए दबाव बना रही हैं।
सनी लियोनी ने कहा कि उनकी सासू मां ने पिछले सप्ताह ही सनी को कहा था कि उनको पोता-पोती चाहिए। इस कारण सनी लियोनी और डेनियल जल्द बच्चे चाहते हैं।