![अजय देवगन से रोमांस करेगी एक्ट्रेस तब्बू अजय देवगन से रोमांस करेगी एक्ट्रेस तब्बू](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/02/tabhu.jpg)
![tabu to romance with ajay devgan in nishikant Kamat's drama thriller](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/02/ajay-dew.jpg)
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू सिल्वर स्क्रीन पर सिंघम स्टार अजय देवगन के साथ रोमांस करती नजर आ सकती हैं। बालीवुड में चर्चा है कि अजय देवगन निशिकांत कामत की ड्रामा थ्रिलर में काम करने जा रहे हैं। यह फिल्म साल 2013 में प्रदर्शित सुपरहिट मलयालम सुपरहिट फिल्म दृश्यम की रीमेक होगी।
चर्चा है कि इस फिल्म में अजय देवगन के अपोजिट तब्बू काम करेंगी। फिल्म में तब्बू एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभा सकती है। अजय और तब्बू ने इससे पूर्व विजय पथ, हकीकत और तक्षक में साथ में काम किया है। दृश्यम में मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल ने काम किया था।