

मुंबई। मंगलवार को शेयर बाजार के खुलने के बाद टाटा समूह के शेयर में गिरावट दर्ज की गई है।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को टाटा समूह के चेयरमैन पद से साइरस मिस्त्री के स्थान पर रतन टाटा अंतरिम चेयरमैन बनाए गए थे जिसके चलते मंगलवार को सुबह 15.63 प्वाइंट की गिरावट टाटा समूह के शेयरों में देखी गई।
गौरतलब है कि चार वर्ष पूर्व 2012 में रतन टाटा ने समूह के चेयरमैन पद को छोड़ा था। तब साइरस मिस्त्री को समूह का चेयरमैन बनाया गया था। सोमवार को अचानक साइरस मिस्त्री की जगह रतन टाटा ही अंतरिम चेयरमैन बन गए।
रतन टाटा के फैसले का टाटा समूह के सबसे बड़े हिस्सेदार शापूरजी और पालोनजी ने विरोध किया है।
मंगलवार को शेयर बाजार के खुलते ही टाटा समूह की प्रमुख कंपनियों के शेयरों में तीन से पांच प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जिसमें टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा कम्यूनिकेशन, टाटा पॉवर, टाटा बेवरेज और टीसीएस का समावेश है।
https://www.sabguru.com/ratan-tata-appointed-interim-tata-group-chairman-cyrus-mistry-resigns/
https://www.sabguru.com/cyrus-mistry-approach-bombay-high-court-removed-tata-group-chairman/