Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
चंडीगढ़ में नाबालिग गर्ल से 6 नाबालिग लड़कों ने किया गैंगरेप – Sabguru News
Home Breaking चंडीगढ़ में नाबालिग गर्ल से 6 नाबालिग लड़कों ने किया गैंगरेप

चंडीगढ़ में नाबालिग गर्ल से 6 नाबालिग लड़कों ने किया गैंगरेप

0
चंडीगढ़ में नाबालिग गर्ल से  6 नाबालिग लड़कों ने किया गैंगरेप
teen gangraped by a group of six youth in Chandigarh
teen gangraped by a group of six youth in Chandigarh
teen gangraped by a group of six youth in Chandigarh

चंडीगढ़। शहर की एक कालोनी में नौकरानी का काम करने वाली नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

नाबालिग लड़की की शिकायत पर सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन ने छह लड़कों के खिलाफ किडनैप कर गैंगरेप का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लड़कों की उम्र भी 18 साल से कम है और उनकी उम्र वेरिफाई की जा रही है।

सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने बताया कि नाबालिग लड़की अपने परिवार के साथ सेक्टर 52 में रहती है। वह अपनी मां के साथ सेक्टर 50 में एक सोसाइटी के घरों में काम करती है।

पीड़िता की परिजनों से मिली शिकायत के अनुसार आरोपी लड़के भी सेक्टर 52 में ही रहते हैं। वे कुछ दिन पहले लड़की को बहलाफुसला कर अपनी कार में जगतपुरा स्थित एक घर में ले गए और वहां छह लड़कों ने गैंग रेप किया और किसी को कुछ न बताने की धमकी दी।

परिजनों का कहना है कि जब लड़की घर पहुंची तो काफी डरी हुई थी। लड़की के परिजनों ने जब जोर देकर पूछा तो उसने सारी बात बता दी। परिजन लड़की को लेकर सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दी।

नाबालिग का मेडिकल करवाकर पुलिस ने छह लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि लड़की की आयु 16 साल है और आरोपी युवक 16 से 17 साल के बीच है।

सेक्टर 36 थाना प्रभारी रामदयाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया।