

ठाणे। मुंबई से सटे ठाणे जिला के डोंबीवली इलाके में स्कूल से लौट रही किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला समने आया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार डोंबीवली के नील्जे इलाके की 14 वर्षीय लड़की शुक्रवार को साढ़े तीन बजे स्कूल से लौट रही थी तभी 23 वर्षीय युवक अजय पाटिल पीछे से मोटर साइकिल से आया और चाकू दिखा कर उसे एक खेत में ले गया और उसके साथ कथितरूप से बलात्कार किया।
आरोपी ने लड़की को चाकू दिखा कर डराते और धमकाते हुए कहा कि यदि उसने किसी से भी कुछ बताया तो वह उसकी हत्या कर देगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।