Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
इस बार 30 दिनों का है सावन, सभी सोमवार फलदायी – Sabguru News
Home Astrology इस बार 30 दिनों का है सावन, सभी सोमवार फलदायी

इस बार 30 दिनों का है सावन, सभी सोमवार फलदायी

0
इस बार 30 दिनों का है सावन, सभी सोमवार फलदायी
Sawan somvar : Shodashopachara Puja of Lord Shiva
Sawan somvar : Shodashopachara Puja of Lord Shiva
Sawan somvar : Shodashopachara Puja of Lord Shiva

भोपाल/गुना। बुधवार से सावन महीना शुरू हो गया है। 20 जुलाई से 18 अगस्त तक सावन महीना चलेगा। इस साल सावन महीना 30 दिन का रहेगा।

पहले सोमवार से लेकर चौथे सोमवार तक सभी सोमवारों का अलग-अलग महत्व है। सभी सोमवार विशेष योग संयोग लेकर आ रहे हैं।

इस साल पहले सोमवार से सोलह सोमवार के व्रत शुरू करने पर विशेष लाभ होगा, वहीं अंतिम सोमवार प्रदोष योग पर पडऩे के कारण इस सोमवार का महत्व चौगुना हो जाता है।

पंडित लखन शास्त्री ने बताया कि इस साल सावन का महीना विशेष शुभ है। चंद्रमा सावन की शुरूआत में मकर राशि में है। यह विशेष लाभदायी संयोग है। इससे अन्न और धन अधिक मात्रा में उपलब्ध होगा।

बारिश की भी अधिकता रहेगी। चार सोमवारों में से प्रत्येक विशेष शुभ है। रक्षाबंधन का पर्व भी गुरुवार को पड़ रहा है। गुरुवार को यह पर्व आने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहेगी।

गुरुवार को पड़ रहा रक्षाबंधन, विशेष शुभ योग

शहर के प्रख्यात ज्योर्तिविद् पंडित लखन शास्त्री ने बताया कि इस साल रक्षाबंधन पर्व गुरुवार को पड़ रहा है। रक्षाबंधन का पर्व गुरू का प्रतीक माना जाता है। गुरु विष्णु भगवान का प्रतीक है। इस तरह रक्षाबंधन विशेष शुभ है। यह विशेष संपन्नता और शुभ संकेत वाला संयोग है। इस पर्व को अच्छे से मनाने पर इस साल लोगों को विशेष लाभ हो सकते हैं।

जानिए कब कौन सा सोमवार

पहला: 25 जुलाई को पहला सावन सोमवार पड़ेगा। इस बार पहले सावन सोमवार से सोलह सोमवार के व्रत शुरू करने से विशेष लाभ होगा। पहला दिन इस बार किसी कार्य के शुभारंभ के लिए अच्छा है।

दूसरा: 1 अगस्त को पड़ रहा है। इस दिन स्वार्थसिद्धी योग है। यह सभी कार्यों को पूरा करने के लिए उचित योग है।

तीसरा: 8 अगस्त को पड़ रहा है। हस्त नक्षत्र में यह सोमवार आ रहा है। इस दिन शिव भगवान के परिवार का पूजन करने से विशेष लाभ होंगे।

चौथा: 15 अगस्त को पड़ रहा है। इस दिन प्रदोष योग है। सावन महीने का अंतिम दिन प्रदोष योग पर पड़ रह है। इससे सावन का महत्व चौगुना फलदायी हो गया है।