

सबगुरु न्यूज-सिरोही। जालोर लोकसभा क्षेत्र की तिरंगा यात्रा का शुक्रवार को सिरोही विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई यात्रा के साथ समापन हुआ। सांसद देवजी पटेल के नेतृत्व में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी और जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया के साथ जिला, सिरेाही नगर व ग्रामीण तथा शिवगंज नगर व ग्रामीण के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ रामझरोखा से सवेरे ग्यारह बजे यात्रा रवाना हुई।

यहां से शिवगज की ओर निकलते समय वेलांगरी के निकट और बरलूट के पास यात्रा से पहले की चेतावनी को अनदेखी करने के कारण यात्रा में सवार मोटरसाइकिलें फिसल गई। वेलांगरी के पास फिसली मोटरसाइकिल के सवार को तो वाहन में चिकित्सालय पहुंचाया गया। यात्रा शुरू होने से पूर्व ही यात्रा के दौरान एक दूसरे को ओवरटेक नहीं करने और लाइन सिस्टम को फाॅलो करने की चेतावनी दी गई थी।

वेलांगरी के आगे मोरियाजी के थान के पास मनोरा का प्रकाश पुरोहित की मोटरसइकिल गिरी, जावाल के पास ओवरटेकिंग करते हुए भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता लोकेश खण्डेलवाल को गिरा दिया गया। इसी तरह बरलूट में आबूरोड भाजपा के पदाधिकारी पीछे वालों के ओवरटेकिंग करने से चोटिल हो गए। लापरवाही की स्थिति यह कि इतनी लम्बी यात्रा के बावजूद यात्रा में फस्र्ट एड की कोई सुविधा नहीं थी। चोटिल हुए कार्यकर्ता को नाॅक आउट राउण्ड की तरह बाहर आकर निकटतम प्राथमित स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार के लिए जाना पडा।
यात्रा को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा। यात्रा का सिरोही नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। ये तिरंगा यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर निकाली जा रही है। इसका उद्देश्य आजादी के सत्तरवें साल पर शहीदों की कुर्बानी को याद दिलाना है। जालोर लोकसभा में इसका समापन शिवगंज में शाम को जनसभा के साथ हो गया।
-यहां हुआ स्वागत
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से दो घंटे देरी से यात्रा को शुरू किया गया। सांसद देवजी पटेल और राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के पौने ग्यारह बजे पहुंचने पर नौ बजे की बजाय ग्यारह बजे तिरंगा यात्रा रवाना हुई। यहां से निकलने पर नगर परिषद के सामने, सरजावाव दरवाजा, सिनेमा चैराहा, सर के एम चैराहा, अहिंसा सर्किल, तीन बत्ती चैराहा व अनादरा रोड पर अभिनन्दन किया गया।

-बच्चों को भी करना पडा इंतजार
तिरंगा यात्रा के दौरान सरजावाव दरवाजे, अहिंसा सर्किल तथा तीन बत्ती पर बच्चों को इस यात्रा का स्वागत करना था। बच्चे यात्रा के पूर्व निर्धारित समय से स्कूलों के बच्चे यहां पर इंतजार कर रहे थे। जबरदस्त गर्मी के बीच तीन बत्ती चैराहे पर तो बच्चे बार-बार वहां स्थित बैंक में पानी पीने के लिए जाते नजर आए। तिरंगा यात्रा के यहां पर पहुंचने पर बच्चों ने यात्रा में शामिल भाजपा पदाधिकारियों को तिरंगा देते हुए उनका अभिनन्दन किया। यह नजारा देखते ही बन रहा था।
-अनादरा चौराहे से ही लौटते दिखे कई भाजपाई
यात्रा के दौरान अजीब नजारा देखने को मिला सिरोही में। रामझरोखा से यात्रा रवाना होते ही बहुत से चेहरे यात्रा में थे। यह यात्रा जब अनादरा रोड पर नव निर्मित स्वामी नारायण मंदिर के पास पहुंची तो कई पदाधिकारी सिरोही की ओर लौटते हुए नजर आए। इसमें यात्रा को छोडकर सबसे पहले लौटने वाले ऐसे पदाधिकारी थे जो रामझरोखा में तिरंगा को कंधे और सीने पर लपेटकर सबसे ज्यादा फोटो खिंचवाते दिख रहे थे। इसके बाद तो सिरोही में भाजपा की मशाल को सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा जलाने वाले कार्यकर्ता नजर आए।
इसके बाद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, नगर परिषद के पार्षद, पशुपालन प्रकोष्ठ के नेता शामिल थे। संभवतः इसी को भांपते हुए सिरोही नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी ने रामझरोखा में यात्रा शुरू होने से पहले भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारियों को वेलांगरी हनुमान मंदिर में अपने नाम लिखवाने को कहा था ना कि सिरोही शहर में। इसी तरह की घोषणा माइक से शिवगंज ग्रामीण मंडल के लिए भी होती सुनाई दी।
देखिये सिरोही विधांसभा की तिरंगा यात्रा क विडीयो…
कौन चोटिल हुअ देखिये विडियो ….
related news…
https://www.sabguru.com/tiranga-yatra-for-sirohi-constituency-starts-today-from-ramjharokha/