

लंदन। अभिनेता टॉम क्रूज कथित तौर पर वेस्ट ससेक्स की अपनी 49.5 लाख पाउंड की संपत्ति बेचना चाहते हैं। अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह संपत्ति लंदन से लगभग 30 मील दक्षिण में स्थित है और यह माना जा रहा है कि यह संपत्ति ‘टॉप गन’ के अभिनेता की है।
सूत्र के मुताबिक, घर के लिए 50 लाख पाउंड की पेशकश की गई है। इसमें पांच-छह शयनकक्षों के साथ ही आठ स्नानागार हैं। आठ स्नानागार में से पांच स्नानागार बड़े हैं और तीन छोटे हैं।
सूत्र ने कहा है कि यह संपत्ति क्रूज और उनकी पूर्व पत्नी केटी होम्स ने 2006 में खरीदी थी, लेकिन अब ऐसा लगता है कि हॉलीवुड स्टार अपनी 14.2 एकड़ में फैली इस संपत्ति को बेचने को तैयार हैं।