![आमिर की पत्नी का किरदार निभाएंगी साक्षी तंवर आमिर की पत्नी का किरदार निभाएंगी साक्षी तंवर](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/08/tanw.jpg)
![TV actor Sakshi Tanwar to play Amir's wife in dangal?](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/08/tanw.jpg)
मुंबई। टीवी की जानीमानी अभिनेत्री साक्षी तंवर सिल्वर स्क्रीन पर मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान की पत्नी का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं।
आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म दंगल में काम कर रहे हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म दंगल पहलवान महावीर सिंह फोगाट के जीवन पर आधारित है।
![TV actor Sakshi Tanwar to play Amir's wife in dangal?](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/08/tanwer.jpg)
फिल्म के लिए आमिर ने अपना वजन 95 किलो कर लिया है। फिल्म दंगल में आमिर पहले युवा दिखेंगे, फिर 55 साल के पिता और कोच की भूमिका में नजर आएंगे। साक्षी तंवर फिल्म में आमिर की पत्नी का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं।
पहले चर्चा थी कि मल्लिका शेरावत यह रोल निभा सकती हैं, लेकिन चर्चा है कि फिल्म निर्माता-निर्देशक ने साक्षी को लेने का मन बना लिया है। साक्षी कुछ फिल्में कर चुकी हैं। मोहल्ला अस्सी में साक्षी सनी देओल के अपोजिट हैं।