![किशोरी का अपहरण कर अहमदाबाद में दुष्कर्म किशोरी का अपहरण कर अहमदाबाद में दुष्कर्म](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/06/aham.jpg)
![udaipur Teenager kidnapped and raped in Ahmedabad](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/06/aham.jpg)
उदयपुर। उदयपुर जिले के सेमारी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक युवक के खिलाफ उसकी पुत्री का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के सदकड़ी फलां गमेती निवासी एक व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी नाबालिग पुत्री को गत दिनों गांव का ही बद्री पुत्र थावरा मीणा निवासी सदकड़ी फलां गमेती अपहरण कर ले गया था और अहमदाबाद में अपने भाई के कमरे में ले जाकर रखा।
जहां पर आरोपी ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में उसे पता चलने पर वह अहमदाबाद गया था। जहां से अपनी पुत्री को लेकर आया। बाद में उसने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।