

रांची/गोड्डा। केंद्रीय मंत्री उमा भारती के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। गोड्डा में उमा के हेलीकॉप्टर को उतारा गया।
उमा भारती की तबीयत खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में उतारा गया। सीएम रघुवर दास के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद साहेबगंज से उमा हेलीकॉप्टर से रांची जा रही थी।
इसी दौरान उमा भारती असहज महसूस करने लगी और उन्हें उलटी भी होने लगी। जिसके वजह से आनन-फानन में हेलीकॉप्टर को गोड्डा में उतारा गया। अचानक गोड्डा में हेलीकॉप्टर उतरने से स्थानीय लोगों के साथ पुलिस प्रशासन भी सकते में आ गई।
हालांकि उसवक्त स्थानीय लोगों ने उमा भारती की मदद की। तबीयत संभलने के बाद मंत्री उमा भारती सड़क मार्ग से धनबाद के लिए रवाना हो गई।