Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
भाजपा ने केशव मौर्या को बनाया उत्तरप्रदेश का अध्यक्ष - Sabguru News
Home UP Agra भाजपा ने केशव मौर्या को बनाया उत्तरप्रदेश का अध्यक्ष

भाजपा ने केशव मौर्या को बनाया उत्तरप्रदेश का अध्यक्ष

0
भाजपा ने केशव मौर्या को बनाया उत्तरप्रदेश का अध्यक्ष
uttar pradesh : BJP puts obc leader keshav prasad maurya at helm
uttar pradesh : BJP puts obc leader keshav prasad maurya at helm
uttar pradesh : BJP puts obc leader keshav prasad maurya at helm

मीरजापुर। भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने नववर्ष के पर्व पर उत्तर प्रदेश की कमान फूलपुर के सासंद केशव मौर्या को सौपते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष मनोनित किया है। जिससे कार्यकर्ताओं को एक उर्जा मिल गई है। पूरे उत्तर प्रदेश में केशव र्मार्य के प्रदेश अध्यक्ष बनने से एक नया उत्साह उत्पन्न हुआ है।

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर मिठाई बांटकर व पटाखे पफोड़कर कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का हजार किया। इस अवसर जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए केशव के कुशल नेतृत्व व मार्ग दर्शन से पार्टी को बहुत फायदा मिलेगा।

काशी क्षेत्रीय मंत्री मनोज जायसवाल ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए कहा कि आज हिन्दू नववर्ष में नवरात्रा के प्रथम दिन भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश को एक यशश्वती तथा उर्जावान प्रदेश अध्यक्ष मिला है।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी, रमेश दूबे, विद्याधर तिवारी, विरेन्द्र प्रताप यादव, देवप्रकाश पाठक, विनोद शंकर पाण्डेय, चन्द्रभूषण उपाध्याय, प्रदीप सोनकर, मनोज दूबे, उदयभान तिवारी, हरिचरन सिंह, अमित सिंह, श्याम सिंह, मयंक गुप्ता, क्षेत्राीय उपाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, अनिल सिंह, उत्तर मौर्या, उमेश गुप्ता, चन्द्रांशु गोयल, प्रितम केसरवानी, आनन्द सिंह, विनोद मौर्य, द्वारका साहू, विक्रम सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।