![कांग्रेस ने यूपी के 41 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की कांग्रेस ने यूपी के 41 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2017/01/rajaba.jpg)
![uttar pradesh elections : congress releases list of 41 candidates for first, second phase](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2017/01/rajaba.jpg)
नई दिल्ली। उत्तर-प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हजार विवादों और असहमति के बावजूद समाजवादी और कांग्रेस के बीच गठबंधन आखिरकार हो ही गया। इस गठबंधन के कुछ घंटों बाद ही कांग्रेस ने इन उम्मीदवारों के साथ अपनी पहली सूची जारी कर दी है।
इससे पहले शाम को दोनों पार्टियां आधिकारिक तौर पर साझा प्रेसवार्ता करके गठबंधन की घोषणा की। कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लडेगी, जबकि कुल 403 विधानसभा सीटों में से अब सपा 298 सीटों पर ही उम्मीदवार उतारेगी।
पहली सूची में कांग्रेस ने 41 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। कांग्रेस महासचिव मधुसूधन मिस्त्री ने रविवार देर शाम इन नामों का ऐलान किया।
1.बेहत से नरेश सैनी
2.नकुर से इमरान मसूद
3.देवबंद से मुकेश चौधरी
4.रामपुर महिराम (सुरक्षित) से विश्वास दयाल
5.शामली से पंकज कुमार महिक
6.पुरकाजी (सुरक्षित) से दीपक कुमार
7.बारहपुर से हाजी अहसान अलि अंसारी
8. नेहतौर (सुरक्षित) से विक्रम सिंह
9.चंदौसी (सुरक्षित) से विमलेश कुमारी
10. बिलासपुर से संजय कपूर
11. मेरठ केंट से रमेंश ठिंगरा
12. मेरठ दक्षिण से मो.आजाद सैफी
13. बागपथ से कुलदीप उज्जवल
14. लोनी से चौ.शेर नबी चमन
15. मुजफरनगर से सुरेंद्र गोयल
16. साहिबाबाद से अमरपाल शर्मा
17. गाजियाबाद से के.के.शर्मा
18. हापुड से गजराज सिंह
19.दादरी से समीर भाटी
20.सयाना से मो.आरिफ संयद खान
21.शेखपुर से उदय करन दलाल
22.खुर्जा (सुरक्षित) से बंसी सिंह पहाड़िया
23.खैर (सुरक्षित) से मुख्तयार सिंह
24.बरौली से केशव सिंह बघेल
25.इगलास (सुरक्षित) से गुरुवेंद्र सिंह
26.हाथरस (सुरक्षित) से राजेश राज जीवन
27.मन्त से जगदीश नौतहवार
28.गोवरधन से रणवीर सिंह पांडव
29.मथुरा से प्रदीप माथुर
30.बलदेव (सुरक्षित) से विनेश सालवाल
31. आगरा दक्षिण से नजीर अहमद
32. आगरा ग्रामीण (सुरक्षित) से उपेंद्र सिंह जाटव
33.खेराग्रह से श्रीमति कुसुम लता दीक्षित
34.दातागंज से प्रेम पाल सिंह यादव
35. मीरगंज से नरेंद्र पाल सिंह
36. बरेली से प्रेम प्रकाश अग्रवाल
37. बरेली कैंट से नवाब मुज़ाहिद खान
38.बिलासपुर से अनिस अहमद खान
39. तिहार से जतिन प्रसाद
40. पालिआ से सैफ अलि नकवी
41.मोहाम्दी से संजय सिंह