

पाली। स्थानीय जिला पेंशनर समाज भवन में महावीर इन्टरनेशनल पाली शाखा की साधारण सभा का आयोजन चैयरमेन वीर राजेन्द्र भण्डारी की अध्यक्षता में रखा गया, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर पुष्प जैन थे। सभा का मुख्य विषय वर्ष 2016 से 2018 द्विवर्षीय चैयरमेन पद हेतु चयन का था।
संस्था के सचिव वीर तेजपाल जैन ने बताया कि इस सभा में चुनावी प्रक्रिया हेतु चुनाव अधिकारी जिला पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष हस्तीमलजी अरोड़ा एवं सह-चुनाव अधिकारी डॉक्टर के.एम. शर्मा थे।
चुनाव प्रक्रिया में चैयरमेन पद हेतु वीर तेजपाल जैन एवं वीर महावीर संकलेचा ने वीर पदमचंद ललवाणी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभा में उपस्थित सभी सदस्यों की सर्वसहमति से वीर पदमचंद ललवाणी के नाम पर सहमति दी।
चुनाव अधिकारी अरोड़ा ने वर्ष 2016 से 2018 तक के लिए चैयरमेन पदमचंद ललवाणी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।
चेयरमेन राजेन्द्र भण्डारी ने अपने कार्यकाल से संबंधित आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया एवं सचिव तेजपाल जैन ने सेवार्थ कार्य के बारे में जानकारी प्रस्तुत की।
सभा में ओमप्रकाश चतुर्वेदी, अशोक भण्डारी, आनन्दराज पगारिया, प्रकाश संकलेचा, उत्तमचंद मुथा, श्रवण कोठारी, अब्दुल शकूर सिलावट, गुंजन जैन, राजेन्द्र कवाड़, अशोक तलेसरा, गौतम रेड,विमला मंत्री राजेश बलाई, देवराज भंसाली, सुरेश पुरी, राजेन्द्र तातेड़, सुभाष त्रिवेदी, धनेश राठौड़, मनोज लोढ़ा, गुलबागसिंह खेड़ा, मंगलाराम, लखपतराज जैन इत्यादि कार्यकार्ता मौजूद थे।