

मुंबई। फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फ़िल्म को प्रमोट करने की ज़रूरत नहीं है।
एक ही दिन पर्दे पर उतारी जाने वाली फिल्म ‘दिलवाले’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ के बारे में प्रियंका ने कहा कि फिल्म बाजीराव मस्तानी और दिलवाले दोनों अलग-अलग फिल्में हैं।
इन दोनों ही फिल्मों के विषय अलग हैं और इनके निर्देशक भी अलग हैं जो अलग-अलग तरह की फिल्मों का निर्माण करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में दोनों फिल्मों में कोई तुलना नहीं है।

एक ओर जहां, दीपिका पादुकोण और रनवीर सिंह 18 दिसंबर को पर्दे पर उतारी जाने वाली फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का पिछले एक महीने से प्रचार कर रहे हैं।
वहीं, दूसरी ओर प्रियंका चोपड़ा गांधी इंटरनेशनल टीवी शो क्वॉन्टिको करने मेँ काफी व्यस्त थीं। मीडिया के सामने आने पर आत्मविश्वास से भरी प्रियंका ने कहा कि जब प्रोडक्ट बाजीराव मस्तानी जैसा हो तो इसे किसी तरह के प्रमोशन की ज़रूरत नहीं है।
जानकारी हो कि फ़िल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में प्रियंका चोपड़ा बाजीराव की पहली पत्नी काशी बाई की भूमिका निभा रही हैं। इस फ़िल्म को लेकर इस फिल्म की पूरी टीम उत्साह और आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। प्रियंका के अलावा इस फिल्म में रनवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।