

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस के निरीक्षक (क्यूरेटर) विलियम जी.आलमैन ने अपने 40 साल से ज्यादा समय की सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने का फैसला किया है। अधिकारियों को आलमैन के निर्णय की जानकारी शनिवार को हुई।
अधिकारियों ने एक समाचार चैनल को बताया कि रेजिडेंस स्टाफ की प्रमुख संचालक अंजेला रीड के शुक्रवार को पद से हटने के बाद आलमैन के जाने से एक दूसरा महत्वपूर्ण पद खाली हो जाएगा।
व्हाइट हाउस रेजिडेंस स्टाफ के पद गैर राजनीतिक हैं। निरीक्षक कार्यालय को पूर्व फर्स्ट लेडी जैकलिन कैनेडी के समय स्थापित किया गया था।
निरीक्षक व्हाइट हाउस के आंतरिक सज्जाकार और व्हाइट हाउस की संरक्षण समिति के साथ मिलकर काम करता है। मौजूदा फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप से पहले मिलने वाले रेजिडेंस स्टाफ में से आलमैन भी एक थे।