Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
व्हाइट हाउस के हमलावर ने कबूला अपना गुनाह - Sabguru News
Home World Europe/America व्हाइट हाउस के हमलावर ने कबूला अपना गुनाह

व्हाइट हाउस के हमलावर ने कबूला अपना गुनाह

0
व्हाइट हाउस के हमलावर ने कबूला अपना गुनाह
white house intruder omar gonzalez pleads guilty and faces prison
white house intruder omar gonzalez pleads guilty and faces prison
white house intruder omar gonzalez pleads guilty and faces prison

वांशिगटन। व्हाइट हाउस में चाकू लेकर हमला करने जा रहे गुनाहगार ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। यह जानकारी अमेरिकी अटॉर्नी रोनाल्ड सी मैकन ने दी।

बीते वर्ष सितंबर में इस घुसपैठिए ने अत्यधिक सुरक्षा वाली ईमारत को लांघ कर व्हाइट हाउस में प्रवेश किया था। उमर गोंजालेज (42) नाम के इस व्यक्ति ने कोलंबिया की अमेरिकी जिला अदालत में दो संघीय आरोपों के संदर्भ में अपना दोष स्वीकार कर लिया।

उस पर लगे दो आरोपों में एक आरोप घातक या खतरनाक हथियार लेकर निषिद्ध इमारत या मैदान में गैरकानूनी ढंग से प्रवेश करने का था और दूसरा मामला कुछ अधिकारियों या कर्मचारियों पर हमला करने और उनके मार्ग में अवरोधक बनने से जुडा था। गोंजालेज को आठ जून 2015 को सजा सुनाई जाएगी। वह 19 सितंबर 2014 को गिरफ्तार किए जाने के बाद से ही हिरासत में है।

मैकन ने कहा, वह खुशकिस्मत है कि वह जिंदा है। गोंजालेज को अपने अपराध के चलते काफी समय कैद में गुजारना पड़ा और हमें उम्मीद है कि फैसला सुनाए जाने पर कोलंबिया में उसके प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी और उसे मनोचिकित्सा के लिए कहा जाएगा।

19 सितंबर 2014 को शाम लगभग सात बजकर 19 मिनट पर गोंजालेज व्हाइट हाउस की उत्तरी दीवार पर चढ़ गया। जब वह दीवार को फांद रहा था तब यूएस सीक्रेट सर्विस के यूनिफॉम्र्ड डिवीजन के अधिकारी उसकी ओर भागे और उसे रूकने और नीचे उतरने के लिए कहा। लेकिन गोंजालेज ने इन निर्देशों को नजरअंदाज किया और व्हाइट हाउस के उत्तरी मैदान में उतर गया।

बार-बार दिए जा रहे निर्देशों को अनसुना करते हुए, कुछ क्षणों बाद, वह एक अधिकारी को पीछे की ओर धकेलता हुए व्हाइट हाउस के उत्तरी दरवाजों से होकर गुजरता गया। यूनिफॉर्म्ड डिवीजन के एक अन्य अधिकारी ने तब व्हाइट हाउस के भीतर उस पर काबू पा लिया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास एक चाकू निकला, जो कि लगभग साढ़े तीन इंच लंबा था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here