

भोपाल। राजधानी भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में एक महिला ने पति से झगड़े के बाद रविवार सुबह घर की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस की जानकारी के मुताबिक नेहरू नगर की रहने वाली महिला रानू मौरे (28) ने रविवार को सुबह अपने घर की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल रानू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रानू का विवाह 4 साल पहले हुआ था, विवाह के बाद से ही उसका पति से विवाद होता था। महिला अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।
वहीं उसके पति राजेन्द्र का कहना है कि वह छत पर कपड़े डालने गई थी, उसका पैर फिसल गया। जिसके कारण वह नीचे गिर गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।