

आगरा। शादी के महज तीन बाद ही इंजीनियर पति को नई नवेली दुल्हन ने जहर देकर मार डाला और रातों रात घर से लाखो रुपए और जेवर लेकर चंपत हो गई। पुलिस को अब इस लुटेरी दुल्हन की तलाश है।
मामला प्रेम की नगरी कहे जाने वाले आगरा शहर का है। इंजीनियर निर्मल सिंह ने नैनीताल की एक लड़की से राजीखुशी शादी की थी। उसने नहीं पता था कि जिसे वह जीवनसाथी के रूप में लाया है वही उसकी कातिल बन जाएगी।
निर्मल सिंह दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे तथा आगरा के थाना जगदीशपुर सेक्टर चार में उनका घर है। चार साल पहले निर्मल सिंह का अपनी पहली पत्नी से तलाक हुआ था। चार दिन पहले ही उन्होंने अपने दिव्यांग बेटे की सारसंभाल के लिए नैनीताल की रहने वाली तारा नाम की लडकी से शादी की थी।
मृतक निर्मल सिंह की बहन के अनुसार सुहागरात को सोमवार की रात तारा ने निर्मल को दूध में जहर मिलाकर पिला दिया। तारा ने दिव्यांग बेटे को भी बेहोशी की दवा दे दी। जहर के कारण निर्मल की मृत्यु हो गई। इसके बाद तारा घर से लाखों रुपए का माल लेकर गायब हो गई। वारदात का पता अगले दिन चला तब पुलिस को सूचना की।