

मुंबई। बॉलीवुड की रॉकस्टार गर्ल नरगिस फाखरी सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर से माचोमैन जॉन अब्राहम के साथ रोमांस करती नजर आ सकती हैं।
बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार फिरोज नाडियाडवाला अपनी सुपरहिट फिल्म हेराफेरी का तीसरा संस्कण हेराफेरी 3 बनाने जा रहे हैं।

इस फिल्म के लिए जॉन अब्राहम अभिषेक बच्चन और सुनील शेट्टी का चयन किया गया है। अब इनकी हीरोइनें खोजी जा रही है।
ए-ग्रेड की नायिकाएं फिल्म में रूचि नहीं ले रही हैं क्योंकि हेरीफेरी सीरिज में हीरोइनों के लिए करने के लिए कुछ नहीं होता है।
निर्माता भी बजट नहीं बढ़ाना चाहते हैं इसलिए बी-ग्रेड हीरोइनों पर नजर दौड़ाई जा रही हैं।
फिल्म के निर्देशक नीरज वोरा हालांकि इससे इंकार करते हैं लेकिन चर्चा है कि पहली हीरोइन के रूप में नरगिस फाखरी का नाम तय हो गया है।
नरगिस जॉन अब्राहम के अपोजिट नजर आएंगी। दोनों मद्रास कैफे में भी साथ काम कर चुके हैं।
इसके अलावा एक्शन जैक्सन की मनस्वी ममगई और लेकर हम दीवाना दिल की हीरोइन दीक्षा सेठ के नामों की भी चर्चा है।