

मुंबई। बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा सिल्वर स्क्रीन पर दबंग स्टार सलमान खान के साथ रोमांस करती नजर आ सकती हैं।
बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार आदित्य चोपड़ा सलमान खान को लेकर फिल्म सुल्तान बनाने जा रहे हैं।
आदित्य चोपड़ा काफी समय से सलमान के अपोजिट अभिनेत्री की तलाश कर रहे थे। चर्चा थी कि इस फिल्म के लिए कंगना रनौत को साइन किया जाएगा लेकिन बात नहीं बन सकी।

चर्चा है कि सुल्तान में अब सलमान के अपोजिट परिणीति चोपड़ा का चयन किया जा सकता है। इस फिल्म में अभिनेत्री का रोल छोटा नहीं है, असरदार है। सलमान की तरह फिल्म की हीरोइन भी पहलवान होगी।
बताया जाता है कि परिणीति हमेशा से हीं यशराज बैनर की पसंद रही हैं। ऐसे में उनका कास्ट होना आश्चर्यजनक नहीं था। परिणीति ने अपने किरदार में ढलने के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है।