

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद शहर के वटवा क्षेत्र में एक महिला की गर्भपात के बाद शुक्रवार रात मृत्यु हो गई।
यह महिला दो बेटियों की मां थी और तीसरी बार भी उसके गर्भ में लड़की ही थी जिसे उसके ससुराल वालों ने छह महीने का होने पर गर्भपात करा दिया।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि यहां के मजूरगाम निवासी अबुबहेन गोहिल ने शुक्रवार को अपनी बेटी दीपिका के पति, सास, ससुर तथा एक अस्पताल के डाक्टर के खिलाफ साजिश कर सोनोग्राफी करवा कर छह महीने की बच्ची के भ्रूण का 6 जून को गर्भपात करने का मामला दर्ज कराया है।
कथित रूप से डाक्टर की लापरवाही से गर्भपात के बाद दीपिका को आंतरिक तकलीफ होने पर उसे उपचार के लिए एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई। मामले की छानबीन की जा रही है।