

नई दिल्ली। कांग्रेस के बागी नेता और उत्तराखण्ड के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ असम की रहने वाली एक महिला ने सफदरजंग थाने में बलातकार के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है।
दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव थाने में 32 साल की एक युवती ने पूर्व में लगाए आरोप में शुक्रवार रात को दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।
महिला का आरोप है कि उन्होंने दिसम्बर 2013 में दिल्ली के अपने फ्लैट में महिला के साथ दुर्व्यवहार किया था। इसी मामले में महिला ने अब शिकायत दर्ज करवाई है।
हरक सिंह रावत फिलहाल भाजपा में शामिल हो चुके हैं। महिला के अनुसार इससे पहले वह हरक सिंह रावत के राजनीतिक रसूख के चलते शिकायत दर्ज नहीं करा सकी।