
-
woman gang raped by auto driver and three fuel pump employ in darbhanga bihar दरभंगा। बिहार में दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना के बांध मोड़ के निकट एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) विनीत कुमार झा ने यहां बताया कि महिला मंगलवार रात मुजफ्फरपुर से दरभंगा आई थी।
इसके बाद महिला एक ऑटो रिक्शा पर सवार होकर जब जा रही थी तभी चालक ने बांध मोड़ स्थित पेट्रोल पम्प पर ऑटो को ले जाकर रोक दिया।
झा ने बताया कि इसके बाद पेट्रोल पम्प पर महिला के साथ चालक और तीन अन्य ने मिलकर सामूहिक बलात्कार किया।
इस सिलसिले में ऑटो चालक मोहम्मद शमीम और पेट्रोल पम्प के कर्मचारी राम कुमार साह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस मामले में दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला थाना में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।