

मुंबई। मुंबई विमानतल पर शनिवार को कस्टम अधिकारियों ने एक करोड़ रुपए कीमत का 6 किलोग्राम सोना बरामद किया है और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कस्टम विभाग के अधिकारियों को दुबई से मुंबई सोना लाए जाने की जानकारी पहले ही मिली हुई थी। इसी जानकारी के आधार पर कस्टम अधिकारियों ने यहां निगरानी रखा था।
दुबई से मुंबई आई फ्लाईट से जैसे ही फरीदा जूजर हजुरी उतरी पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर तलाशी लेना शुरु कर दिया।
तलाशी के दरम्यान कस्टम अधिकारियों को महिला के बैग में से चार पैकेट मिले , जिसमें छह किलो सोना छिपाकर लाया जा रहा था।
पकड़े गए सोने की कीमत 1,16,18,954 रुपए आंकी जा रही है। पकड़ी गई महिला मुंबई के पास वसई में रहती है, इस मामले की जांच जारी है।