

जयपुर। राजधानी के करधनी थाना इलाके में शादी का झांसा देकर एक महिला से आठ साल तक देह शोषण करने का मामला सामने आया है।
पीडि़ता ने इस संबंध में आरोपी के एक दोस्त और उसके पुत्र के खिलाफ भी दुष्कर्र्म करने और पुत्री से भी छेड़छाड़ कर दुष्कर्म को आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार मूलत: दौसा निवासी और अभी हरिनगर, शास्त्रीनगर में रह रही 30 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि शास्त्रीनगर निवासी एमडी बांगड ने आठ साल पहले शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद आरोपी शादी का झांसा देकर उसकी आबरू से खेलता रहा। इस दौरान आरोपी ने डरा-धमका कर उसके दोस्त जुगल डेरेवाल से भी हवस का शिकार बनवाया।
आरोपी के पुत्र सुनील ने भी बंदूक दिखाकर महिला और उसकी पुत्री के दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामली दर्ज जांच शुरू कर दी है।