

नई दिल्ली। देश के 66वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर आयोजित भव्य परेड में लोगों को पहली बार महिला शक्ति के अद्भुत प्रदर्शन के दीदार हुए। महिला सशक्तीकरण की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को साकार करते हुए सेना के तीनों अगाें की टुकडियाें में पहली बार महिला दस्ते को शामिल किया गया था। इस साल गणतंत्र दिवस परेड की विषय वस्तु भी नारी शकि्त ही रखी गई थी।
नौसेना, वायुसेना और थल सेना के महिला दस्ते की कमान महिला सैन्य अधिकारियों के हाथ में थी। दस्ते में शामिल महिला सैन्य अधिकारी जब गर्व से सिर ऊंचा किए राजपथ पर कदम से कदम बढ़ाते हुए निकलीं तो वहां मौजूद दर्शकों और विशेष अतिथियाें ने पूरी गर्मजोशी के साथ तालियां बजाकर इनका उत्साह वर्धन किया। नौसेना ने अपनी जाबांज महिला अधिकारियों के सम्मान में अलग से एक झांकी निकाली थी, जिसका शीर्षक भारतीय नौसेना और नारी शक्ति रखा गया था।
लेफ्टिनेंट कमांडर श्वेता कपूर और लेफ्टिनेंट वर्तिका जोशी ने इस झांकी का नेतृत्व किया। वायु सेना की महिला अधिकारियों के दस्ते की कमान स्कवाड्रन लीडर स्नेहा शेखावत ने संभाली इस दस्ते में 148 महिला अधिक ारी शामिल थीं। इसके पूर्व रविवार को राष्ट्रपति बराक ओबामा के दिल्ली पहुंचने पर उन्हें राष्ट्रपति भवन में महिला अधिकारी विंग कमांडर पूजा ठाकुर के नेतृत्व में गार्ड आफ आनर दिया गया। इसके साथ ही वह किसी मेहमान राष्ट्राध्यक्ष को यह सम्मान देने वाली टुकड़ी का नेतृत्व करने वाली देश की पहली महिला सैन्य अधिकारी बन गईं।
विंग कमांडर पूजा ठाकुर ने उन्हें मिले इस सम्मान पर कहा कि यह अवसर उनके लिए बहुत ही गौरव का क्षण है। वह उम्मीद करती हैं कि आगे भी महिलाओं को इससे प्रेरणा मिलेगी और उनका हौसला बढेगा।