

नगांव। मध्य असम के नगांव जिलांतर्गत जुरिया इलाके में एक जघन्य घटना प्रकाश में आई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जुरिया के धींगबड़ी चापरी (नदी के बीच टापू जैसा बना क्षेत्र) इलाके में एक छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर लोगों में भारी उत्तेजना का माहौल उत्पन्न होग गया।
पुलिस ने रविवार को बताया कि आश्रफुल नामक युवक ने एक छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने आरोपी को धर दबोचा।
बाद में उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं गंभीर रूप से बीमार बच्ची को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दिया है।