भारत विकास परिषद मुख्य शाखा का शपथ ग्रहण एवं होली फागोत्सव संपन्न

भारत विकास भवन में शीघ्र शुरू होगा फिजियोथैरेपी सेंटर
अजमेर। भारत विकास परिषद् अजमेर मुख्य शाखा के चुनाव में पूर्व अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गोयल को पुंन अध्यक्ष चुना गया साथ ही सचिव पद पर राज कुमार गोयल एवं वित्त सचिव लक्ष्मी नारायण बंसल को चुना गया।

नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष एवं मिडिया प्रभारी अशोक पंसारी ने बताया कि विशाल नगर मकड़वाली स्थित भारत विकास परिषद् के प्रांगण में नए सत्र 2025-26 के लिए गठित कार्यकारिणी का गठन किया गया।

दायित्व ग्रहण करने वाले समस्त पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि पवन कुमार अग्रवाल सदस्य नेशनल पर्यावरण प्रोजेक्ट ने पद और दायित्व निभाने की शपथ दिलाई।

आनंद सिंह राठौड़ प्रांतीय महासचिव ने संरक्षक सुरेश गोयल, राजेश गाबा महिला संयोजक, अशोक पंसारी उपाध्यक्ष, रमेश चंद्र जाजू उपाध्यक्ष, जीतमल चौहान सहसचिव, भारती कुमावत सह सचिव, कैलाश अग्रवाल सह वित्त सचिव व अन्य सदस्यों को विभिन्न दायित्त्व के लिए कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शपथ दिलाई। इस वर्ष कुल 24 नए सदस्य बने जिनमें उपस्थित सदस्यों को संरक्षक सुरेश गोयल ने पद और दायित्व की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर दिलीप पारीक को रीजनल सचिव पर्यावरण व आनंद सिंह राठौड़ को प्रांतीय महासचिव के पद पर मनोनयन किया जाने पर उनका सम्मान किया गया।

प्रांतीय संयोजक स्थाई प्रकल्प एवं संरक्षक मुख्य शाखा सुरेश गोयल ने बताया की भारत विकास परिषद मुख्य शाखा वर्तमान में अन्य सेवा व संस्कार कार्यक्रम के साथ मेडिकल उपकरण बैंक व बुक बैंक का संचालन कर रही है। शीघ्र ही फिजियोथैरिपी केंद्र प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए डॉ नीलम अग्रवाल की ओर से सेवाएं देने की सहमति प्रदान उनका परिषद परिवार की ओर से उपरना ओढ़कर अभिनंदन किया गया।

इसके बाद सदस्यों ने फाग उत्सव एवं हास्य व्यंग समारोह का आनंद लिया। हास्य व्यंग और कविताओं से अशोक पंसारी ने को खूब हंसाया। राजेश गौड़, अशोक गोयल, हरीश मसंद, भारत भूषण बंसल ने सुमधुर आवाज से होली गीतों की संगीतमय प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में आनंद प्रकाश गोयल, चंद्र भान गोयल, सुनील गर्ग, हनुमान श्रीया, आशा गोयल, अनिता गोयल, शिमला बंसल, प्रतिभा गोयल, मनोरमा गोयल, राजेश गाबा, रेनू सारस्वत, भारती कुमावत व अन्य सदस्यों ने भाग लिया।