अजमेर। मानव अधिकार मिशन भारत की अजमेर ईकाई का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह रविवार को एक निजी होटल में आयोजित किया गया। इससे पहले एक मिटिंग में अजमेर जिले की कमेटी का गठन किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि मानव अधिकार मिशन भारत के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एमएस जन्मेदा तथा विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में फरीदाबाद के मंडल उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार शामिल हुए।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एमएस जन्मेदा ने इस मौके पर कहा कि मानव अधिकार मिशन संस्था के बारे जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से प्रदान किए गए बैज व आईडी कार्ड को सदैव लगाए साथ ही इनका प्रयोग नियमों के अंतर्गत करें। उन्होंने बताया कि संस्था के पंजीकृत समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों को इस प्लेटफार्म का उपयोग आमजन के हितार्थ व मानव अधिकारों की रक्षा संबंधी कार्य करते समय अनिवार्य रूप से करना है। इसका दुरूपयोग सर्वदा निषेध है ओर ऐसा करने पर संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फरीदाबाद के रविन्द्र कुमार ने संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों को तटस्थ भाव व धैर्य पूर्वक काम करने का आग्रह किया। संस्था के निर्धारित उद्देश्यों के तहत आने वाले कार्य प्रकारों के अनुरूप ही जरूरत पडने पर प्रशासन के उच्चाधिकारियों से संपर्क करना है।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा ने मानवाधिकारों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मानव को जन्म के समय से ही स्वतंत्रतापूर्वक जीवन यापन का अधिकार, भोजन का अधिकार, चिकित्सा का अधिकार, शिक्षा का धिकार व अन्य आवश्यक अधिकार जो कि मूलभूत अधिकारों में आते हैं स्वत: ही मिल जाते हैं। उन्होंने समाज में पीडित, व्यथित को विधि सम्मत सहायता प्रदान कराकर उन्हें सामाजिक न्याय दिलाने के प्रयास करने का आहवान किया।
संस्था की अजमेर ईकाई की ओर से प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी रखा गया। इसका संचालन तरुण वर्मा ने किया। अंत में अध्यक्ष वीपी सिंह ने राष्ट्रीय स्तर के पधारे पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
शपथ ग्रहण समारोह में विजय प्रताप सिंह, भूपेन्द्र सिंह नेगी, तरुण वर्मा, मनोज कुमार, शैलेन्द्र शर्मा, नरेश कुमार साहू, सोहन सिंह दासाणा, लोकेश शर्मा, धन सिंह, देवेन्द्र कुमार राजोरिया, तृप्ति वर्मा, आशा आर्य, अनिता खुराना, अशोक भारद्वाज, सचिन शर्मा, एडवोकेट बबीता टांक, विरेन्द्र सिंह राठौड, गौरव गुंजन सिंह, गोपाल दास मूंदडा, ब्रजराज सिंह राठौड, महेन्द्र मोहन बारोटिया, प्रशांत पाटिदार, सोहनलाल भाडा, मृणाल कुमार, पदमचंद जैन, विनय कुमार श्रीवास्तव, रामसिंह सोलंकी, अविनाश जेम्स, राजेश कुमार जाजोरिया आदि मौजूद रहे।