किशनगढ़ स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर दीपदान से जगमगाया कृष्णघाट

किशनगढ़। बसंत पंचमी पर किशनगढ़ स्थापना दिवस के 414 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मां भारती रक्षा मंच संस्थान की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान काचरिया पीठ के पीठाधीश्वर डॉक्टर जयकृष्ण देवाचार्य के सान्निध्य में पूजा अर्चना के बाद दीप प्रज्वलित कर गोंडवानव झील में विसर्जित किए गए।

बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर शनिवार शाम 6 बजे मां भारती महिला मंडल की अध्यक्ष नीतू बल्दुवा के नेतृत्व में कृष्णघाट गुंदोलाव झील पर 5001 दीपकों से घाट को सजाकर दीपदान किया गया।

रंगोली एवं सजावट में साधना तोषनीवाल, मंजू मूंदड़ा, कुसुम कोठारी, सरोज, मां कंवर गोयल, सरोज पारीक, नीता कामदार, डॉ अंजलि तोशनीवाल, चंदा देवी, शतविभा पाराशर समेत महिला मंडल की सदस्यों का सहयोग रहा।

किशनगढ़ स्थापना दिवस के दिन 2 फरवरी रविवार को बसंत पंचमी के पावन पर्व पर किशनगढ़ किला चौक पर शाम 6:15 बजे भव्य आतिशबाजी की जाएगी।

कार्यक्रम में नेमीचंद जोशी, मां भारती रक्षा मंच के संस्थापक अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सोनगरा, अध्यक्ष डॉ विनय सिंह चौहान, सचिव पवन जोशी, विनोद झंवर, एडवोकेट राजेंद्र आचार्य, संजय कुमार कोहली, जितेंद्र सिंह मौलासर, डॉ प्रवीण गुप्ता, विजय कुमार टांक, कैलाश कुमावत, सुनील दाधीच, महेश मूंदड़ा, सतीश पाराशर, मनोज आर्य, दीपक गोयल, भगवतीचरण जोशी, ऋषि शर्मा, विश्व हिंदू परिषद से रेखा प्रजापत, लाजवंती भारद्वाज, विमल पारेख, माहेश्वरी महिला मंडल से मंजू मुंदडा, आशुतोष पाराशर एवं अन्य सदस्य मां भारती रक्षा मंच की परंपरागत ड्रेस भगवा कुर्ता में उपस्थित थे।