परिवार के साथ श्रीलंका में जन्मदिन मनाएंगी पूजा हेगड़े

मुंबई। जानीमानी अभिनेत्री पूजा हेगड़े श्रीलंका में अपने परिवार के साथ जन्मदिन मनाएंगी।

पूजा हेगड़े आज 34 वर्ष की हो गई हैं। अपने खास दिन को यादगार बनाने के लिए, पूजा अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल से एक अच्छी छुट्टी लेकर श्रीलंका जा रही हैं । मुंबई में अपने परिवार के साथ दशहरा मनाने के बाद पूजा हेगड़े अपना जन्मदिन मनाने के लिए श्रीलंका जा रही हैं।

वर्ष 2025 पूजा हेगड़े के लिए महत्वपूर्ण वर्ष है। वह फिल्म देवा में शाहिद कपूर और सूर्या 44 में सूर्या के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा पूजा हेगड़े, अभिनेता थलपति विजय के साथ थलपति 69 में भी नजर आएंगी।