पुष्कर। श्री मां सारदा देवी मन्दिर स्थापना की वर्षगांठ के अवसर पर रामकृष्ण मिशन विवेकानंद स्मृति मन्दिर खेतडी के सौजन्य से तीर्थ राज पुष्कर में तीसरे दिन आज तीर्थ राज पुष्कर में भारत सेवा संघ आश्रम से सावित्री देवी पहाड़ के प्रवेश द्वार तक प्रभात फेरी निकाली गई।
सावित्री देवी पहाड़ पर मां सारदा के मन्दिर में सुबह 8:30 बजे से विशेष पूजा की गई। इस अवसर पर स्वामी सर्वप्रियानंद सचिव रामकृष्ण मिशन पटना एवं रामकृष्ण मिशन खेतडी के साधुओं, रामकृष्ण विवेकानंद भावधारा के जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, जयपुर, कोटा, पुणे, कलकत्ता एवं दिल्ली से लगभग 150 भक्तों ने विशेष पूजा में भाग लिया।
रामकृष्ण मिशन दिल्ली के सचिव स्वामी सर्वलोकानंद महाराज, रामकृष्ण मिशन खेतडी के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद जी महाराज, रामकृष्ण मिशन उज्जैन के सचिव स्वामी प्रदीप्तानंद महाराज, रामकृष्ण मिशन हरिपद केरल के सचिव वीरभद्रानंद भी पूजा के दौरान उपस्तिथ थे।
गौरतलब है कि श्री रामकृष्ण देव की सहधर्मिणी श्री मां शारदा देवी के 1897 में पुष्कर आने एवं स्वामी विवेकानन्द व उनके गुरु भाईयों के पुष्कर आगमन से रामकृष्ण मठ एवं मिशन के पूरे देश विदेश में फैले लाखों भक्तों के लिए पुष्कर तीर्थ की महत्ता पहले से ही थी। अब रामकृष्ण मिशन खेतडी ने 2021 में श्री मां सारदा देवी के पुष्कर में मंदिर के निर्माण होने से रामकृष्ण विवेकानंद भावधारा के भक्तों मे पुष्कर तीर्थ में आस्था और बढ गई है।