बरेली में प्रॉपर्टी डीलर ने पत्नी की हत्या कर खुद भी गोली से उड़ाया

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के बारादरी क्षेत्र में ग्रीन पार्क कॉलोनी में शनिवार सुबह प्रॉपर्टी डीलर आलोक सिंह और उनकी पत्नी का शव बेड पर पड़ा मिले। जब नौकरानी की बेटी पहुंची तो दरवाजा बंद था, बाद में नौकरानी गई। आसपास के लोगों ने जाल काटकर अंदर से दरवाजा खोला। जहां देखा की दोनों के शव खून से लथपथ हालत में पड़े हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि मकान पूरी तरह से बंद था। बाहर का कोई भी आदमी मकान में नहीं आ जा सकता था। ऐसे में प्रोपर्टी डीलर ने पत्नी की हत्या कर खुद सुसाइड किया है। मौके से लाईसेंसी पिस्टल व कुछ बुलेट, खोखे बरामद हुए हुए हैं। फोंरेंसिक टीम जांच कर रही है।

ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी आलोक सिंह प्रोपर्टी डीलर थे। घर में शनिवार को सुबह आलोक अपनी पत्नी रितु के साथ ही थे। पुलिस की जांच पड़ताल व क्राइम सीन देखकर अभी तक यह निकला है कि प्रोपर्टी डीलर ने लाइसेंसी पिस्टल से पहले पत्नी की हत्या की। पत्नी के सिर में पीछे की तरफ गोली लगी मिली है।

पत्नी की हत्या कर फिर प्रोपर्टी डीलर ने खुद भी गोली मार ली। आलोक सिंह के कान के ऊपर सिर में दाईं तरफ गोली लगी है। बुलेट का एक निशान कमरे में दीवार में लगा मिला है। जिसमें फोरेंसिक टीम ने पाया कि पत्नी के सिर में गोली पार होकर दीवार में जा लगी।