पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अस्पताल में भर्ती

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान वीरवार को संभवत: स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए।

सूत्रों के अनुसार फोर्टिस अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए उनके कुछ टेस्ट किए गए। खबर लिखे जाने तक अस्पताल, आम आदमी पार्टी या सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया, हालांकि सूत्रों के अनुसार वह ठीक बताए गए और कुछ ही देर में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दिए जाने की संभावना बताई गई।

इस बीच, शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि मान चूंकि संवैधानिक पद पर हैं, अत: पंजाब सरकार और अस्पताल को स्वास्थ्य बुलेटिन जारी करना चाहिए।