लोकसभा चुनाव परिणाम : पंजाब में कांग्रेस 7, आप 3 सीटों पर आगे

चंडीगढ़। पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर चल रही गणना अनुसार 12 बजे तक प्राप्त आंकड़ों अनुसार एक सीट के नुकसान के साथ कांग्रेस की राज्य की सात सीटों पर बढ़त बरकरार है। 2019 के आम चुनावों में कांग्रेस को आठ सीटों पर विजय मिली थी।

कांग्रेस अमृतसर, फतेहगढ़, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, फिरोजपुर और जालंधर में भारी अंतर से आगे चल रही है। हालांकि गुरदासपुर में भाजपा के प्रत्याशी दिनेश सिंह बब्बू बीच-बीच में कांग्रेस प्रत्याशी से बढ़ बनाने में कामयाब हो रहे हैं।

आम आदमी पार्टी अभी तक होशियारपुर, आनंदपुर साहिब और संगरूर की तीन सीटों पर ही बढ़त बना पायी है, जबकि शिरोमणि अकाली दल बठिंडा की एक सीट पर बढ़ बनाए हुए हैं। यहां से हरसिमरत कौर बादल चुनाव लड़ रही हैं। निर्दलीय उम्मीदवार अमृतपाल सिंह 54130 मत और फरीदकोट से निर्दलीय उम्मीदवार सरबजीत सिंह खालसा 26603 मतों से आगे चल रहे हैं।

लोकसभा चुनाव परिणाम : हरियाणा में भाजपा को छह सीटों का नुकसान

मध्यप्रदेश में भाजपा की सभी 29 सीटों पर जीत, कांग्रेस का सफाया

लोकसभा चुनाव परिणाम : बिहार में राजग को 30, इंडी 9 और निर्दलीय को मिली एक सीट

लोकसभा चुनाव परिणाम : हरियाणा में भाजपा को छह सीटों का नुकसान