लोकसभा और राज्यसभा की तर्ज पर विधानसभा में चलेगा प्रश्नकाल : देवनानी

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में अब प्रश्नकाल लोकसभा और राज्यसभा की तर्ज पर चलेगा। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को सदन में व्यवस्था देते हुए कहा कि प्रश्नकाल में विधायक के प्रश्न और राज्य सरकार से प्राप्त जवाब सदन के पटल पर आने के बाद उन्हें सभी के संज्ञान में आना माना जाता है।

देवनानी ने कहा कि ऐसी स्थिति में प्रश्नों और उनके जवाबों को पढ़ने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि विधायक उस प्रश्न से संबंधित पूरक प्रश्न सदन में पूछ सकते हैं, जिस पर संबंधित मंत्री जवाब देगें। देवनानी ने कहा कि उन्होंने राज्यसभा, लोकसभा सदस्यों एवं सचिवालय और अन्य राज्यों के विधानसभा सचिवालयों से इस संबंध में जानकारी ले ली है। वहां भी पटल पर रखें जाने वाले प्रश्न और उनके जवाबों को पढा नहीं जाता है।

देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधानसभा में भी अब यहीं व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि इससे सदन के महत्वपूर्ण समय के प्रत्येक पल का अधिक सदुपयोग होगा और प्रश्नकाल के निर्धारित समय में अधिक से अधिक प्रश्नों पर चर्चा हो सकेगी।

विधानसभा में नई व्यवस्था का विरोध करना समझ से परे : डोटासरा