जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री मनोनीत किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर शर्मा ने सोशल मीडिया पर कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन एवं आपके कुशल नेतृत्व में ‘विकसित दिल्ली’ की संकल्पना साकार होगी तथा राजधानी का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित होगा।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भी दिल्ली में रेखा गुप्ता को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन और इनके कुशल नेतृत्व में दिल्ली विकास और समृद्धि की ओर लगातार आगे बढ़ते हुए प्रगति की नई ऊंचाईयों को प्राप्त करेगी।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा हरियाणा प्रभारी डा सतीश पूनियां तथा अन्य कई नेताओं ने रेखा गुप्ता को दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी।