जयपुर शहर से भाजपा की मंजू शर्मा, राजसमंद से महिमा कुमारी विजयी

राजसमंद/जयपुर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव में जयपुर शहर सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार मंजू शर्मा ने तीन लाख 31 हजार से अधिक मतों जीत हासिल की।

मंजू शर्मा ने अपने निकत्तम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार प्रताप सिंह खाचरियावास को तीन लाख 31 हजार 767 मतों से चुनाव हराया। मंजू शर्मा को आठ लाख 86 हजार 850 मत मिले जबकि श्री खाचरियावास ने पांच लाख 55 हजार 83 मत हासिल किए। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राजेश तंवर को 3461 मत मिले जबकि दस हजार 428 मत नोटा में गए।

जयपुर ग्रामीण से राव राजेन्द्र सिंह चुनाव जीते

लोकसभा चुनाव में जयपुर ग्रामीण लोकसभा संसदीय क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी राव राजेन्द्र सिंह ने करीब सौलह सौ मतों से चुनाव जीत गए। सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अनिल चौपड़ा को केवल 1615 मतों से चुनाव हराया। सिंह को छह लाख 17 हजार 877 मत मिले जबकि चौपड़ा ने छह लाख 16 हजार 262 मत हासिल किए। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी को केवल 3850 मत मिले जबकि 7519 मत नोटा में गए।

राजसमंद से भाजपा की महिमा कुमारी मेवाड़ करीब 4 लाख मतों से विजयी

राजसमंद। राजस्थान में लोकसभा चुनाव में राजसमंद संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की महिमा कुमारी मेवाड़ ने करीब चार लाख मतों से चुनाव जीता। महिमा कुमारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के डा दामोदर गुर्जर को तीन लाख 92 हजार 223 मतों से चुनाव हराया। महिमा को सात लाख 81 हजार 203 मत मिले जबकि डा गुर्जर ने तीन लाख 88 हजार 980 मत हासिल किए। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के रामकिशन भादु 9135 मत मिले जबकि 12 हजार 411 नोटा में गए।

बीजेपी के अर्जुन राम मेघवाल की बीकानेर संसदीय सीट से जीत

जालोर-सिरोही सीट पर भाजपा के लुंबाराम ने अशोक गहलोत के पुत्र वैभव को हराया

लोकसभा चुनाव परिणाम : राजस्थान में भाजपा 14 एवं कांग्रेस 8 सीटों पर आगे