जयपुर। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को हार्दिक बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि यह जीत न केवल केंद्र की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की सफलता का प्रतीक है, बल्कि दिल्ली की जनता द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी आम आदमी पार्टी के कुशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ दिल्ली की जनता द्वारा उठाए गए बड़े कदम का ही प्रमाण है। जनता ने खुद पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री मनीष सिसोदिया जैसे सभी आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेताओं को घर बिठाकर आप पार्टी के भ्रष्टाचार पर मोहर भी लगाई है।
कैबिनेट मंत्री रावत ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा जनता के हित में की गई कल्याणकारी नीतियों का परिणाम है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशभर में जनकल्याण और विकास की गति को बल मिला है, जिसके चलते जनता भाजपा के साथ खड़ी हुई है। विशेष रूप से दिल्ली में, जहां आम आदमी पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार और कुशासन का प्रतीक बन चुकी थी, वहां की जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत से सत्ता में लाकर यह साबित किया है कि उन्हें विकास और सुशासन की ही आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा जनहित को सर्वोपरि रखा है और उनकी नीतियों ने न केवल दिल्ली बल्कि पूरे देश में एक नई उम्मीद और विश्वास का निर्माण किया है। केंद्रीय सरकार की योजनाएं, जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत, और स्वच्छ भारत अभियान, ने गरीबों और आम नागरिकों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाया है।
रावत ने कहा कि दिल्ली की जनता ने यह निर्णय लिया कि वे किसी ऐसे नेता और पार्टी को नहीं चाहते जो भ्रष्टाचार, झूठ और केवल खुद के फायदे के लिए काम करे। इसलिए जनता ने दिल्ली से आम आदमी पार्टी को उखाड़ फेंका। भाजपा ने हमेशा राष्ट्रीय सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में अपना ध्यान केंद्रित किया है, और हम दिल्ली में भी यही काम करेंगे।
उन्होंने दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्लीवासियों ने जो विश्वास और समर्थन दिखाया है, वह भाजपा के लिए गर्व का विषय है। यह जीत भाजपा की नीति, नेतृत्व और समर्पण की जीत है। हम दिल्ली की जनता को आश्वस्त करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा दिल्ली में विकास, प्रगति और समृद्धि की नई राह पर आगे बढ़ेगी।
भजनलाल शर्मा की दिल्ली में जनसभाओं वाली 11 सीटों पर भाजपा जीती
जनता की उम्मीदों, आकांक्षाओं और विश्वास का परिणाम है दिल्ली की जीत : मदन राठौड़
चुनाव परिणाम : दिल्ली ने भाजपा को 27 साल के बाद फिर सत्ता सौंपी