राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न

अजमेर। राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारणी एवं जिला अध्यक्ष की सामूहिक बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सम्पन हुई जिसमें प्रदेश के समस्त जिलों के अध्यक्ष कार्यकारणी सहित सम्मिलित हुए।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष शम्भू सिंह राठौड ने अवगत कराया कि राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगो के लेकर राजस्व प्रशासन द्वारा उपेक्षा पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। अन्य संगठनों के दबाव में तहसीलदार पद पर मंत्रालयिक कर्मचारियों के आरक्षित कोटे से छेडछाड करने का प्रयास किया जा रहा है।

राजस्व विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों की अन्य प्रमुख मांगे जिनमें उपखण्ड कार्यालयो में पद सृजित किए जाने, नवीन सृजित जिलों में स्वीकृत पदों पर नीति बनाकर स्थाई कार्मिको की नियुक्ति करने, राजस्व के मंत्रालयिक कर्मचारियों को आरपीएससी, विधानसभा सचिवालय के समान पदनाम वेतन स्वीकृत करने, जिला मेनुअल में संशोधन करने, मंत्रालयिक कर्मचारियो के पदों पर लगाए गए अन्य फील्ड स्टाफ को तत्काल हटाने सहित अन्य मांगों को लेकर संघ ने कई बार सरकार को ज्ञापन दिया परन्तु मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया गया। इसको लेकर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सरकार के प्रति गंम्भीर रोष प्रकट किया गया।

संघ के प्रदेश संयुक्त सचिव सुरेश कुमार तोबडिया ने अवगत करया कि 21 मार्च को राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों की प्रदेश स्तरीय रैली जयपुर में आयोजित की जाएगी रैली के सफल आयोजन हेतु राकेश पाराशर जिला अध्यक्ष जयपुर को संयोजक नियुक्त किया गया व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए निर्मल सोनी जिला अध्यक्ष चूरू के नेतृत्व में समिति का गठन किया गया।

संघ की मिटिग में सुरेश कुमार तोबडिया जयपुर, अतुल भार्गव जिला अध्यक्ष अजमेर, सतीश सैनी प्रदेश कोषाध्यक्ष, अर्जुन यादव, गुरमित सिंह लबाना राजस्व मण्डल, अमित जैमन, राकेश पाराशर, जगदीश चौधरी जयपुर, मिलन भट्ट बांसवाडा, सुधीर यादव खेरथल, रमेश पहाडिया दौसा, विनोद गोखरू भीलवाडा, जितेन्द्र सोनी डीडवाना, सुरेन्द्र फौजी व राकेश बजाड झुन्झुनु, रामेश्वर चौधरी, बबल सिंह, विष्णु बारेठ टोंक, विनीत जैन झालावाड, लाल सिंह पाली, अनुपम सिंह ब्यावर, डुंगर सिंह नागौर, निर्मल सोनी चूरू, चन्दन पंचोली व शिवराज सैनी बून्दी, विकास जाटोलिया अजमेर सहित समस्त जिलों से कर्मचारी मीटिंग में शामिल हुए।