जयपुर। ब्राह्मण समाज के संगठन विप्र सेना ने अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए राजीव लोचन शर्मा को जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति विप्र सेना के जिला अध्यक्ष गुंजन शर्मा द्वारा की गई।
राजीव लोचन शर्मा लंबे समय से समाज सेवा से जुड़े हुए हैं। वे लगातार ब्राह्मण समाज की एकता, जागरूकता और विकास के लिए काम करते रहे हैं। उनकी मेहनत, सच्ची लगन और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।
उनकी नियुक्ति पर विप्र सेना के कई पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी।
शुभकामनाएं देने वालों में जिला अध्यक्ष गुंजन शर्मा, रमा मिश्रा, लोकेश मिश्रा, आशीष मिश्रा, प्रवीण झा, हिमांशु वैष्णव, महेश्वर झा, तुषार उपाध्याय, प्रमोद शर्मा, लोकेन्द्र शर्मा मधु भारद्वाज, वनिता जैमन और ललिता शर्मा समेत कई लोग शामिल रहे। सभी ने उम्मीद जताई कि राजीव लोचन शर्मा अपने कार्य और नेतृत्व से समाज और संगठन के लिए कार्य करेंगे।