राजयोगनी शांता बहन के सान्निध्य में धूमधाम से मनाया रक्षा बंधन

अजमेर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के श्याम कॉलोनी रेलवे अस्पताल के पास स्थित प्रभु उपहार भवन में डॉक्टर राजयोगनी शांता बहन के सान्निध्य में रक्षा बंधन त्यौहार हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कीर्ति बहन ने डांस की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ ओम की ध्वनि से हुआ।

शास्त्री नगर सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी आशा बहन ने सभी को व्यसन मुक्त भारत अभियान के तहत व्यसन मुक्त रहने की प्रतिज्ञा कराई। उन्होंने रक्षा बंधन का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि समूचे विश्व में बहन अपने भाई को रक्षाबंधन पर राखी बांधती है।

विचार कीजए की उनके सतीत्व को किससे खतरा है,आज सारा विश्व ही पतित बन चुका है रक्षा बंधन पूर्ण सफल रीति तभी मनाया जा सकता है जब प्रत्येक भाई बहन से यह प्रतिज्ञा करे तुम मुझे अपनी बहन समझते हो वैसे अन्य माता बहनों को भी अपनी बहन समझना। जब भाई इस प्रतिज्ञा का पालन करे तभी उस बहन के सतीत्व की रक्षा हो सकती है, लेकिन आज चरित्रहीन समाज इसके विपरित दिशा में जा रहा है।

बीके रूपा बहन ने कहा कि यह एक ऐसा बंधन है जिसमें हर कोई बंधना चाहता है जबकि अन्य बंधन किसी को अच्छे नहीं लगते। यह प्रेम का बंधन, पवित्र बंधन है। इसे ईश्वरीय प्रेम में समर्पित होकर बंधवाया जाए तभी सार्थक है। कार्यक्रम का संचालन संचिता बहन ने किया। बीके सुनिता बहन ने सभी आत्म स्मृति का तिलक लगाया। इस अवसर पर बीके अंकिता, ममता बहन, रूपा बहन, आशा बहन, इंदिरा बहन, नीलम बहन ने राजयोगिनी शांता बहन को कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा।

प्रभु पसंद भवन में बीके बहनों ने अतिथियों को बांधा रक्षा सूत्र