पुष्कर में होगा रामकृष्ण मिशन विवेकानन्द स्मृति मंदिर खेतड़ी का तीन दिवसीय कार्यक्रम

पुष्कर। तीर्थराज पुष्कर में प्रतिवर्ष की भांति रामकृष्ण मिशन विवेकानन्द स्मृति मंदिर खेतड़ी का तीन दिवसीय कार्यक्रम शुक्रवार से आरंभ होगा।

खेतड़ी मिशन के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानन्द महाराज ने बताया कि भारत सेवाश्रम संघ में शुक्रवार रामकृष्ण मिशन का दिल्ली, राजकोट, पाटना, उज्जैन एवं केरल के हरिपाद केंद्रों के सचिव स्वामीजी गण और भक्तों एकत्रित होंगे।

शाम को ब्रह्मा जी की आरती व पवित्र पुष्कर सरोवर के दर्शन के लिए भक्तगण जाएंगे साथ ही तीन दिवसीय कार्यक्रम का विधिवत आरंभ होगा। शनिवार भारत सेवाश्रम संघ के परिसर में आयोजित होने वाले आध्यात्मिक शिविर में प्रवचनों एवं ध्यान-भजन का कार्यक्रम रहेगा।

रविवार सुबह मां सावित्री मंदिर प्रांगण में युगावतार श्रीश्री रामकृष्ण देव के लीला संगिनी युगशक्ति श्री सारदा माता की विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भक्तों को संतों के आध्यात्मिक प्रवचन सुनने को मिलेंगे