मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री रानी चटर्जी फिल्म ‘चुगलखोर बहुरिया’ में नजर आएंगी।
फिल्म चुगलखोर बहुरिया अंशुमन सिंह फिल्म क्रिएशन और मैड्ज़ मूवी के बैनर तले बनाई जा रही है, जिसके निर्माता विनय सिंह, अंशुमन सिंह और मधु शर्मा हैं। इस फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से जारी है और इसे भोजपुरी सिनेमा के लिए एक बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। यह फिल्म जल्द ही भोजपुरी के नंबर 1 चैनल भोजपुरी सिनेमा पर प्रसारित होगी।
फिल्म चुगलखोर बहुरिया में रानी चटर्जी के साथ अवधेश मिश्रा, प्रीति शुक्ला, देव सिंह, रितेश उपाध्याय, ज्योति मिश्रा, अनिता रावत और जे नीलम जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन इश्तियाक शेख बंटी ने किया है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी हरीश सावंत ने की है।फिल्म के कार्यकारी निर्माता जय मिश्रा हैं।